25 Apr 2024, 19:18:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा शासन में प्रदेश में हर तरफ अराजकता : अखिलेश यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 6:37PM | Updated Date: Mar 25 2019 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के दौर में प्रदेश में चारों तरफ अराजकता है। यादव ने सोमवार को यहां कहा कि राज्य में शिक्षा माफिया, खनन माफिया और आपराधिक माफिया के हाथों में कानून है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं लेकिन इस सरकार के दौर में आपराधिक मामले बेतहाशा बढ़े हैं।
 
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के नेता अपनी कमियों के लिये विपक्ष की पहले रही सरकारों को दोषी बताते हैं लेकिन केंद्र में पांच और उत्तर प्रदेश में अपने दो साल के शासन के दौर का हिसाब नहीं देते। उन्होंने कहा कि झूठ और फरेब के सहारे भाजपा चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौर में प्रदेश में सबसे ज्यादा दंगे हुये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »