25 Apr 2024, 20:18:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक : एएनएफ, पुलिस का कोडागु जिले में अभियान जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 6:10PM | Updated Date: Mar 25 2019 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मदिकेरी। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कर्नाटक के कोडागु जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों को पकड़ने के लिए नक्सल विरोधी बल (एएनएफ) और पुलिस का संयुक्त अभियान जारी है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि कोडागु के विभिन्न हिस्सों में तलाशी अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में छिपे हुए माओवादियों की तलाश के लिए एक संयुक्त अभियान हाल ही में कुट्टा, तालाकौवरी, ब्रह्मगिरी, श्रीमंगला और इरपु चलाया गया था।

एएनएफ ने पिछले दो दिनों से पुष्पगिरि और सुब्रह्मण्य घाट क्षेत्र तलाश अभियान चलाया हुआ है। माओवादी आंदोलन की खबरों के कारण क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। एएनएफ कालुरु, मानडालपत्ती, कालमाकारु और कादमाकाल्लु गांवों पर नजर रखे हुए है। गौरतलब है कि 15 दिन पहले केरल के वायनाड में माओवादियों और पुलिस के बीच गोलीबारी में एक संदिग्ध नक्सली मारा गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार कर्नाटक राज्य के कोदागु के जंगलों में कुछ माओवादियों समूहों के घुसने की खबर है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »