29 Mar 2024, 16:42:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

PUBG गेम ने 5 लोगों को पहुंचाया जेल, अब मांग रहे माफी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 3:45PM | Updated Date: Mar 25 2019 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर के छाणी क्षेत्र में मोबाइल फोन पर पबजी गेम खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक सूचना के आधार पर दशरथ गांव में सोलंकी वाडी, गोल चौतरा इलाके में दीपक कुमार सोलंकी, गौतमभाई सोलंकी, दिलीपभाई सोलंकी, मेहुल पढियार और विपुल कुमार पगी को रविवार देर रात मोबाइल फोन में प्रतिबंधित पबजी गेम खेलते हुए पकड़ लिया गया और उनसे 42 हजार मूल्य के पांच मोबाइल फोन जब्त कर लिए गये। सभी इसी गांव में रहते हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पबजी और मोमो जैसे खेल पर प्रतिबंध लगाने की पहले ही अधिसूचना जारी कर दी थी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »