20 Apr 2024, 16:41:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 6:48PM | Updated Date: Mar 24 2019 6:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के पीरनगर गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पीरनगर गांव निवासी प्रकाश पासवान का अपने छोटे भाई दिलीप पासवान (35) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर प्रकाश पासवान ने दिलीप पासवान को चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि घायल को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »