20 Apr 2024, 01:24:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इटावा में भैंस निकालने के चक्कर में किशोर समेत दो यमुना में डूबे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 6:43PM | Updated Date: Mar 24 2019 6:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चकरनगर इलाके में डिभौली गांव के पास रविवार शाम यमुना नदी से भैंस निकालने के चक्कर में एक किशोर समेत दो लोग डूब गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चकरनगर इलाके के डभौली निवासी अनिल शर्मा का 17 वर्षीय पुत्र राहुल और 55 वर्भीय सुरेश निषाद गांव से करीब तीन किमी दूर यमुना नदी किनारे भैंस चराने गये थे।इसी दौरान भैसों का झुंड नदी के दूसरे तरफ निकल गया, लेकिन एक भैंस उनके पास खडी थी।
 
इसी भैंस का सहारा लेकर दोनों युवक नदी पार करने लगे। इस दौरान अचानक भैंस की पूंछ उनसे छूट गयी और दोनों नदी में डूब गये। उन्होंने बताया कि दो के यमुना में डूबने की सूचना पर पुलिस ने और गोताखोरों की मदद से जाल डालकर शव  खोजने का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं लग जा सका। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »