29 Mar 2024, 02:25:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी को दोबारा PM बनाने के लिए गुजरात में महिलाओं ने किया महायज्ञ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 6:07PM | Updated Date: Mar 23 2019 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की इच्छा के साथ महिलाओं ने आज गुजरात के सूरत शहर में एक महायज्ञ का आयोजन किया। 532 महिलाओं ने 108 कुंडी महायज्ञ के दौरान हवन आदि किया। यज्ञ में भाग लेने वाली महिलाओं ने दावा किया कि यह यज्ञ श्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण तथा कल्याण के लिए उठाये गये कदमों और शुरू की गयी योजनाओं की लोकप्रियता को दर्शाता है।
 
यज्ञ में भाग लेने वाली एक युवती ने कहा कि मोदी सरकार के महिला समर्थक कदमों से महिलायें इतनी खुश हैं कि वे चाहती हैं कि मोदी ही फिर से देश की बागडोर संभालें और इन योजनाओं को और आगे बढ़ायें। उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार ने केवल दुष्कर्म विरोधी कड़े कानून बनाये बल्कि मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक जैसी सदियों पुरानी कुरीति से मुक्ति दिलाने का भी साहस दिखाया। उन्होंने कहा कि यह यज्ञ श्री मोदी और भाजपा की जीत के लिए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »