29 Mar 2024, 19:06:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : कुशीनगर में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 5:47PM | Updated Date: Mar 23 2019 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. आरएन मिश्र ने यहां बताया कि खलवा टोला गांव से अरविंद उर्फ छेदी पुत्र राजवंशी निवासी गांधीनगर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उसके पास से लगभग 220 लीटर स्प्रिट, 50 लीटर अवैध शराब, तमंचा और कारतूस एवं एक वाहन बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर सेवरही और तरयासुजान थानों में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। उसे आबकारी और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत जेल भेजा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »