29 Mar 2024, 00:47:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : सई नदी में नहाते समय एक छात्र की डूबने से मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 11:35AM | Updated Date: Mar 22 2019 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय एक छात्र की डूबने से मृत्यु हो गई जबकि दो को ग्रामीणों ने बचा लिया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिकरारा इलाके में ताहिरपुर गांव के चार छात्र  होली खेलने के बाद गुरुवार को सतलपुर गांव के निकट सई नदी में नहाने गये थे। नहाते समय तीन छात्र नदी में डूबने लगे। इस बीच किनारे स्रान कर रहे रमाकान्त ने शोर मचा दिया।
 
शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुचे और कड़ी मशक्कत के बाद हर्ष और आशुतोष को बचाने में सफल रहे जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अनुराग डूब गया और उसकी मृत्यु हो गई। अनुराग गोबिन्द बल्लभ पंत डिग्री कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। उन्होंने  बताया कि मल्लाहों की मदद से शव को नदी से निकाल लिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »