19 Apr 2024, 11:46:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- अपना 5 का हिसाब दें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 2:54PM | Updated Date: Mar 20 2019 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 60-70 साल का हिसाब मांगना बंद करें और अपना हिसाब दें। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गंगा नदी के किनारे बसे सिंधौरा गांव में लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि लगातार बीते 60-70 साल का हिसाब मांगा जाता है लेकिन वह अपने पांच साल का हिसाब दें।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीते पांच साल से सिर्फ झूठ बोला जा रहा है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मैं और मेरे भाई राहुल गांधी बदलाव के लिये लोगों के बीच जा रहे हैं और आप बदलाव और अपने हित के लिये वोट दीजिए। उन्होंने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुये आरोप लगाया कि कालीन और पीतल उद्योग के मजदूरों को भाजपा ने छला है। प्रियंका ने राज्य में शिक्षा मित्रों की नौकरी जाने, गरीबों, मजदूर और नौजवानों की परेशानी के बारे में चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा सरकार का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »