19 Apr 2024, 15:55:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : मुजफ्फरपुर में लगी भीषण आग, 200 झुग्गियां जलकर खाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 1:58PM | Updated Date: Mar 20 2019 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में अहियापुर के झपसी टोला में भयंकर आग लगने की वजह से लगभग 200 कच्चे मकान जल कर खाक हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। हालांकि आग किसने लगाई, इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
जानकारी के मुताबिक आग अहियापुर के पास झुग्गियों में लगी। आग इतनी भयंकर थी कि घरों के अन्दर रखा सामान भी जलकर राख हो गया। फिलहाल पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। जिले के डीएम रंजन घोष ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, “आग लगने से करीब 200 कच्चे मकान जल गए हैं। घटना में किसी की भी जान नहीं गयी है। फिलहाल पुलिस की टीम आग लगने की वजह का पता लगा रही है।”
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »