18 Apr 2024, 16:35:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : भगोरिया हाट में वाहन में मिला बम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 1:44PM | Updated Date: Mar 20 2019 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में भगोरिया हाट बाजार में एक वाहन में बम मिलने के बाद पुलिस ने बम को निष्क्रिय कर दिया। बखतगढ़ पुलिस सूत्रों ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने कल एक गाडी में एक झोले में बम रख दिया। वाहन चालक सूरज ने जब ये झोला अपनी गाड़ी में देखा तो उसने इसे गांव अकलदरा में फेंक दिया। ग्रामीणों ने इस बारे में सूचना दी। इंदौर उपपुलिस महानिरीक्षक धमेन्द्र चौधरी ने इस बारे में बताया कि भगोरिया हाट में किसी व्यक्ति ने गाड़ी में ये बम रख दिया था।
 
इसमें डेटोनेटर और लगभग 50 ग्राम विस्फोटक सामग्री थी। साथ ही एक बंद घडी और वायंिरग भी थी। पुलिस टीम ने बम को निष्क्रिय किया। पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले  में विस्तृत जांच करवाई जा रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी शरारती तत्व द्वारा भगोरिया हाट में भगदड़ मचाने या फिर वाहन चालक से दुश्मनी के चलते इस घटना को अंजाम दिये जाने की कोशिश की गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »