28 Mar 2024, 22:23:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ड्राइव पर ले जाने के बहाने मेजर ने किया महिला ऑफिसर का रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 4:50PM | Updated Date: Mar 15 2019 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। एक महिला सैन्य अफसर ने अपने सहकर्मी मेजर पर रेप का आरोप लगाया है। 29 साल की महिला अफसर की शिकायत पर मेजर के खिलाफ रेप और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस में दिए बयान में कहा है कि एक सीनियर के घर पर पार्टी के बाद वह अपने घर लौट आई थी। उसके बाद मेजर ने फोन कर ड्राइव पर चलने को कहा। ये मामला पिछले महीने का बताया जा रहा है।
 
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है, 'मुझे भूख लगी थी और मैंने सोचा कि बाहर जाकर कुछ खाने को मिल जाएगा।' यही सोचकर वह मेजर के साथ कार में बेंगलुरु स्थित ओल्‍ड एयरपोर्ट रोड की तरफ आ गई। फिर मेजर ने सुनसान इलाके में गाड़ी पार्क की और दोनों ने वहां शराब पी। इसके बाद आरोपी महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
 
महिला अफसर का आरोप है कि मेजर ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसे पीटा। इसके बाद जब महिला ने घर छोड़ने की जिद की तो उसने कार स्टार्ट की लेकिन कुछ दूरी पर ले जाकर कार रोक दी और गाड़ी की पिछली सीट पर महिला के साथ रेप किया। इसके बाद देर रात आरोपी ने पीड़िता को उसके घर छोड़ दिया।
 
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद से वह सदमे में रही। कुछ दिनों के बाद इसकी जानकारी महिला ने अपने माता-पिता को दी। माता-पिता ये खबर सुनकर बेंगलुरु आ गए। माता-पिता की सलाह पर महिला अफसर ने सीनियर अफसरों से इसकी मौखिक शिकायत की और उसे कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने मेजर अमित चौधरी के खिलाफ मारपीट और रेप का मामला दर्ज किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »