29 Mar 2024, 03:18:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंजाब में हाईवे लुटेरा गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2019 6:14PM | Updated Date: Feb 23 2019 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोपड़। पंजाब की रोपड़ पुलिस ने हाईवे लुटेरा गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो हरियाणा के अम्बाला जिले, पंजाब के पटियाला, मोहाली और रोपड़ जिलों में हाईवे पर लूट की वारदातों के लिए कुख्यात था। रोपड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्न शर्मा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरोह गत लगभग दो वर्षों से हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार किये गए गिरोह के छह सदस्यों के विरुद्ध उक्त जिलों में लूट, डकैती और इरादातन कत्ल के कुल 16 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक लाख रूपए नकदी और मोटरसाईकल बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना पटियाला के शम्भू निवासी खुशप्रीत उर्फ ख़ुशी(19) है जिसके खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की शिनाख़्त नाभा निवासी विकास (सात मामले), शम्बू निवासी मनदीप (आठ मामले), मोरिंडा का गुरविंदर(दो मामले), बसी पठाणा का गुरविंदर(चार मामले) और फतेहगड़ साहिब का विक्की (दो मामले) के रूप में की गई है। इन अपराधियों की मुलाकात मोहाली और पटियाला की जेलों में हुई थी जहाँ ये अलग-अलग मामलों के तहत बंद थे।

शर्मा के अनुसार यह गिरोह उन लोगों को अपना शिकार बनाता था जिनके पास समिति की वसूली या लोन (कर्ज) की बड़ी रकम होती थी और उन इलाकों में लूट करता था जहां ऐसे लोग ज्यादा हों। पेट्रोल पंप या गैस एजेंसियां भी इनके निशाने पर थे जहां रोजमर्रा पैसों की वसूली होती है। गिरोह अपने शिकारों और बव निकलने वाले रास्तों की पहले ही रेकी कर लेता था। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के चार सदस्य और भी हैं जिनकी तलाश की जा रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »