20 Apr 2024, 13:02:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बड़वानी : बेटे की आत्महत्या से दुखी मां ने भी दी जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2019 6:02PM | Updated Date: Feb 23 2019 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में कक्षा नौ के एक छात्र के आत्महत्या करने से व्यथित उसकी मां ने भी तीसरी मंजिल से कूद कर जान दे दी। पानसेमल थाना पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी छात्र निहाल सोनीस (14) ने कल रात अपने घर की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मां मनीषा (35) उसे देखने गई और अपने बच्चे को फांसी पर झूलता देख उसी समय तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। उसे तत्काल पानसेमल के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे महाराष्ट्र के शाहदा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार निहाल पर निजी विद्यालय में फीस जमा करने का दबाव था, जिसके चलते वह परेशान था। बताया जा रहा है कि वह पढ़ने में तेज था, इसलिए उसे इसी साल नये विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया था। हालांकि इस बारे में पानसेमल थाना प्रभारी आर एस सिंगोड ने कहा कि दोनों मामलों की विवेचना जारी है। उन्होंने बताया कि महिला का पति अपने भाई के साथ चाय की दुकान चलाता था जबकि महिला अपने घर में ब्यूटी पार्लर तथा सिलाई का काम करती थी। पोस्टमार्टम के बाद आज दोपहर दोनों शवों का पानसेमल में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »