19 Apr 2024, 15:24:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान : दो बंदूकों, पिस्तौल और कारतूस सहित दो गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2019 4:45PM | Updated Date: Feb 23 2019 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गंगानगर। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र में एक कार में सवार हरियाणा के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने उनसे दो बंदूकें, एक पिस्तौल और काफी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र झाझडिया ने आज बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे जुलाहों की ढाणी के नजदीक नहर पुलिया पर सामान्य जांच के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें सवार दो व्यक्तियों 12 बोर की दोनाली बंदूक, 20 कारतूस, 12 बोर की एक नाल बंदूक उसके तीन कारतूस तथा एक पिस्तौल और उसके पांच कारतूस बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान  हरियाणा के फतेहाबाद जिले में भट्टू कलां थाना क्षेत्र के दईउ गांव के जसवीर और मेवासिंह जाट के रूप में हुई है। उनको हिरासत में ले लिया गया। झाझड़या ने बताया कि इन दोनों के पास इन हथियारों के लाइसेंस तो हैं लेकिन से लाइसेंस हरियाणा के हैं। हथियारों को  राजस्थान में लाने का लाइसेंस नहीं था। लिहाजा हथियारों को जब्त करते हुए दोनों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »