29 Mar 2024, 12:51:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM ममता ने आईएल एंड एफएस के कर्ज में डूबने पर जताई चिंता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 6:04PM | Updated Date: Feb 22 2019 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे एक पत्र में औद्योगिक ढांचे के लिए देश की सबसे बड़े ऋण संस्थान इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएल एंड एफएस) की दयनीय स्थिति पर बड़ी चिंता व्यक्त की है। बनर्जी ने हाल ही में लिख पत्र में लिखा आईएल एंड एफएस लगभग 91 हजार करोड़ कर्ज में डूबा हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस कर्ज के कारण आम लोगों के संकट में पड़ने के बारे में भी अपनी व्यथा व्यक्त की है।

इन कंपनियों में जैसे हिडको, आईडीबीआई, एसबीआई, सिडको और एमएमटीसी और गुजरात और हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा बोर्ड बोर्ड के रूप में आईएल एंड एफएस में अपने कर्मचारियों का भविष्य निधि और पेंशन फंड के पैसे लगाए गए गये हैं। कई सरकारी और अर्ध सरकारी संगठनों के कर्मचारियों को विश्वास नहीं है कि उन्हें अपना पैसा वापस मिल पाएगा या नहीं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »