29 Mar 2024, 15:22:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 5:41PM | Updated Date: Feb 21 2019 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में बिना किसी उकसावे के अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी कर लगातार तीसरे दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। रक्षा सूत्रों ने यहां बताया कि भारतीय सेना को भी जवाबी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों ने बताया पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार तड़के करीब एक बजे पुंछ सेक्टर में नियंत्रण पर मोर्टार से भारी गोलाबारी और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

पाकिस्तानी सेना की ओर से बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर की गई गोलीबारी का हमारे सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद दोनों सेना के बीच तड़के तीन बजे तक गोलीबारी होती रही। इससे पहले भी पाकिस्तान ने मंगलवार और बुधवार को भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पड़ोसी देश ने 11 फरवरी को भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया था जबकि नौ फरवरी को पाकिस्तान की ओर से राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास किए गये संघर्षविराम उल्लंघन में हमारी सेना का एक जवान घायल हो गया था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »