28 Mar 2024, 17:00:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब एक स्थापित संस्था का रूप ले चुका है : दिग्विजय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 1:36PM | Updated Date: Feb 17 2019 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब के पॉयलट देश और विदेश में न सिर्फ स्वयं का, बल्कि इस क्लब का भी नाम रोशन कर रहे हैं। सिंह ने कल रात यहां मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब के रीयूनियन 2019 कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसमें देश विदेश से एक सौ से अधिक पॉयलट और उनके परिजनों ने शिरकत की। इस अवसर पर सिह ने उम्र के सत्तर से अधिक दशकों को देख चुके इस क्लब से संबंधित वरिष्ठ पॉयलटों और युवा पॉयलटों को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

सिंह ने कहा कि छह दशकों से अधिक पुराना यह क्लब एक इंस्टीट्यूट का रूप ले चुका है। क्लब से जुड़े वरिष्ठ सदस्य फारुक सरकारी के नाम का जिक्र करते हुए वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने स्वयं बेहतर मुकाम हासिल करते हुए इस क्लब की तरक्की में अहम योगदान दिया है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि आने वाले दिनों में इस क्लब से निकलने वाले पॉयलट और बेहतर कार्य कर मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »