29 Mar 2024, 19:51:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गल्ला व्यापारी का लॉज में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2019 5:28PM | Updated Date: Feb 9 2019 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड शहर के एक लॉज में एक गल्ला व्यापारी के पुत्र का शव बरामद किया गया। वह अपने दोस्त के साथ लॉज में आया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल्पेश शिवहरे कल अपने एक दोस्त अपूर्व के साथ लॉज में आया था। जहां से थोड़ी देर बाद उसका दोस्त अपूर्व यह कहते हुए लॉज से चला गया कि कल्पेश ने अत्याधिक शराब पी ली है और वह सो रहा है। शाम का लॉज से व्यापारी शैलेन्द्र शिवहरे के पास फोन आया। उसने लॉज में जाकर देखा तो उसका बेट कल्पेश मृत पडा है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि कर दी। पुलिस ने बताया कि लॉज के रूम नंबर 105 को सील कर दिया है। अब अपूर्व को तलाश कर रहे हैं। अपूर्व के आने के बाद कल्पेश की मौत की गुत्थी सुलझ जाएगी। कल्पेश की मौत का खुलासा पीएम पोस्टमार्टम और उसके दोस्त अपूर्व के मिलने पर सामने आएगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »