29 Mar 2024, 20:22:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2019 10:17PM | Updated Date: Feb 8 2019 10:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के अमदरा थाना पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के एक आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार टिककिली गांव के एक नाबालिग को कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र का एक युवक आशीष अगस्त 2018 में शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया था। वह बालिका को लेकर पूणे ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अभी हाल ही में वह अपने गांव भदौरा आया था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उनके चंगुल से नाबालिग को मुक्त करा लिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »