18 Apr 2024, 07:13:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ओलावृष्टि से फसलों को हुये नुकसान की भरपाई की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2019 9:37PM | Updated Date: Jan 23 2019 9:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगड़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुये नुकसान की पूर्ति के लिए मुआवजे की मांग की है। प्रतिपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि संगरूर और लुधियाना समेत राज्य के कुछ जिलों में ओले गिरने से फसलें बिछ गयी हैं। सरकार हर किसान को उसकी फसलों का उचित मुआवजा यकीनी बनाने के साथ अविलंब गिरदावरी कराये। श्री चीमा ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण कृषि पहले ही घाटे का सौदा साबित हो रही है।

किसानों पर कर्ज का बोझ साल दर साल बढ़ता जा रहा है। ऐसे हालात में ओलावृष्टि ने किसानों और कृषि पर निर्भर मजदूरों की कमर तोड़ दी है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमंरदर सरकार प्रभावित किसानों को बर्बाद फसलों का उचित मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि प्रधान राज्य होने के बावजूद अभी तक किसान हितैषी फसली बीमा योजना लागू नहीं की। जितनी भी फसल बीमा और योजनाएं सरकारी और निजी कंपनियों की तरफ से शुरू की गई हैं ,सब ने किसानों को लूटा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »