28 Mar 2024, 19:11:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मिरिक को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2019 4:51PM | Updated Date: Jan 22 2019 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मनोहर पर्वतीय शहर मिरिक को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह मुख्यमंत्री के ड्रीम परियोनाओं में से एक है। पर्यटन मंत्री ने कहा, हम चाहते है कि मिरिक की पर्यटन क्षेत्र में विशिष्ट पहचान हो, विकास कार्य उन्नति पर है। पर्वतीय क्षेत्रों की ड्रीम योजना के तहत इस क्षेत्र में ढांचागत निर्माण किया जाएगा। सूर्योदय केन्द्र के पास स्थिति मिरिक कॉलेज, मिरिक झील के पास युवाओं का हॉस्टल, गांवों में रहने की सुविधा, 100 बिस्तर का अस्पताल का निर्माण के पहल की जा रही है।

दार्जिंलिग और कालीमपोंग पर्यटन की दृष्टि से  भीड़ भाड़ वाला स्थल हैं। पर्यटक नए पर्वतीय क्षेत्रों पर जाने की तलाश करते रहते हैं। सिटोंग, लावा, रहेश्याप, चातकपुर पहले से प्रसिद्ध पर्यटक स्थल रहे हैं।  मुख्यमंत्री की मिरिक को इन्हीं पर्यटक स्थलों के अनुरूप विकसित करने की  योजना है। मिरिक के नगर निगम अध्यक्ष ने कहा, हम मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर बुनियादी विकास कर रहे हैं। हम क्षेत्र में सड़कों का विकास कर रहे है, पीने के पानी और पानी की निकासी की व्यवस्था कर रहे है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »