29 Mar 2024, 11:21:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में ठंड जारी, दो दिन बाद बारिश के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2019 6:51PM | Updated Date: Jan 18 2019 6:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही, मौसम के बदलते मिजाज के आसार के मद्देनजर दो दिन बाद बारिश के संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के अनुसार पिछले चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इस दौरान कुछ स्थानों को छोड शेष जगहों में कड़ाके की ठंड रही। बुंदेलखंड अंचल में शीतलहर का प्रभाव रहा। इसके चलते वहां अधिकांश स्थानों पर रात का पारा काफी नीचे आ गया। कुछ यही हाल विंध्य और ग्वालियर चंबल क्षेत्रों में रहा, जहां कड़ाके की ठंड बनी रही।

वहीं, महाकौशल क्षेत्र में भी कड़ाके की ठंड इन दिनों पड रही है। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कडाके की ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही, क्योंकि आने वाले एक दो दिनों में मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है, जिसके चलते आसमान में बादल रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश की भी संभावना है। इसके बाद एक बार फिर धुंध कोहरे के साथ ठंड का दौर चल सकता है। राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में ठंड का सिलसिला आज भी जारी रहा। दिन की अपेक्षा रात में ठंड ज्यादा रही। हालांकि यहां रात का पारा कल के मुकाबले लगभग दो डिग्री चढकर 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यहां पिछले कई दिनों से पारा दस डिग्री के नीचे बना हुआ है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »