29 Mar 2024, 20:54:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कश्मीर में जवान ने आत्महत्या की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 7:34PM | Updated Date: Jan 12 2019 7:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में  कुलगाम जिले के बेहिबाग क्षेत्र में एक जवान ने शुक्रवार को अपनी सर्विस राइफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल रात राष्ट्रीय राइफल (आरआर) के शिविर के अंदर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सुरक्षा बल के जवान तुरंत घटनास्थल की और दौड़े जहां उन्होंने जवान अभिषेक आर कुमार को खून से लथपथ पाया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।  वह वायरलेस ऑपरेटर के रूप में तैनात था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान ने अतिवादी  कदम क्यों उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार  आतंकवाद-विरोधी अभियान में लगे सुरक्षा बलों के तनाव को कम करने के लिए ‘आर्ट ऑफ लिंविग’ और योग जैसे कार्यक्रम की शुरूआत करने के बाद भी जवानों द्वारा इस तरह के कदम उठाए जाने के मामले रूक नहीं रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »