20 Apr 2024, 12:13:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राष्ट्रीय अधिवेशन में शाह ने? किया वाजपेयी को याद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 8:51PM | Updated Date: Jan 11 2019 8:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पिछले साल 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले राष्ट्रीय अधिवेशन में शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी। श्री शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुये कहा पार्टी का यह पहला अधिवेशन है जब अटल जी हमारे बीच नहीं हैं।

जनसंघ के समय से ही वह भारतीय राजनीति का ध्रुव तारा रहे थे। उनकी रिक्तता हमेशा महसूस की जाएगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि श्री वाजपेयी और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने पहले जनसंघ और फिर भाजपा को मजबूत करने का काम किया। उन्होंने कहा, वाजपेयी ने हमें  ऐसा संदेश दिया है कि हमारा कारवां कभी रुकने वाला नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »