18 Apr 2024, 11:17:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

युद्ध की तरह है 2019 का आम चुनाव: अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 8:10PM | Updated Date: Jan 11 2019 8:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को युद्ध की संज्ञा देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से इसे हर हाल में जीतने का शुक्रवार को आ’न किया और कहा कि इस चुनाव में भाजपा की जीत भारत को विश्वगुरु के पद पर ले जाएगी और हार सैकड़ों साल की गुलामी का सबब बनेगी। शाह ने यहां रामलीला मैदान में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 का चुनाव अनोखा है।

एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 35 दल मिल कर लड़ेंगे वहीं दूसरी ओर स्वार्थ के आधार पर बना बेमेल गठबंधन रहेगा जिसका न नेता है और न ही नीति है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक ऐसा ‘युद्ध’ है जो सदियों तक अपना असर छोड़ कर जाएगा। उन्होंने मराठा साम्राज्य का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय अफगानिस्तान से कर्नाटक तक और गुजरात से ओडिशा तक पेशवा का साम्राज्य था लेकिन 130 युद्ध जीतने वाले मराठा केवल पानीपत की तीसरी लड़ाई हारे तो 200 साल की गुलामी झेलनी पड़ी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक समय ऐसा था जब भाजपा की लोकसभा में मात्र दो सीटें रह गयीं थीं लेकिन बाद में पार्टी छह राज्यों से निकल कर 16 राज्यों तक आयी। श्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी और 2014 में देश में 30 साल के बाद किसी दल की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। इस समय हमारे पास देश ही नहीं दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता है। उनका इशारा प्रधानमंत्री मोदी की ओर था। उन्होंने कहा कि देश की जनता श्री मोदी के पीछे चट्टान की तरह खड़ी है। उनके जैसी लोकप्रियता किसी की नहीं है। केरल तक भाजपा का झंडा फहरा रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »