24 Apr 2024, 09:36:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू में भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 7:47PM | Updated Date: Jan 11 2019 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू पुलिस ने मंदिर में जबरन घुसने और पुजारी तथा उनके परिवार को धमकी देने के आरोप में  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला नेता समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तलाब तिलो पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक  विक्रांत सिंह ने कहा, मंदिर में जबरन घुसने को लेकर भाजपा नेता  के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि वेलफेयर इंडिया  चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं भाजपा नेता तथा पांच अन्य लोगों के  खिलाफ रणबीर दंड संहिता की धारा 448, 382, 147 और 427 के तहत प्राथमिकी दर्ज  की गई है। आरोपों के अनुसार मंदिर विवादित जमीन पर बना है और इस मंदिर की संरक्षक होने का दावा करने वाली भाजपा नेता किसी एक पक्ष का समर्थन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर के पुजारी की शिकायत पर खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »