29 Mar 2024, 12:23:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वाराणसी में 25 हजार का इनामी शूटर गिरफ्तार, भाड़े पर करता था हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 7:39PM | Updated Date: Jan 11 2019 7:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की वाराणसी पुलिस ने भाड़े पर हत्या एवं अवैध हथियार का धंधा करने वाले 25 हजार रुपए के इनामी शूटर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक हथियार बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सूचना के आधार पर अपराध शाखा एवं कैंट थाने के संयुक्त दल ने फुलवरिया चौहराहे के पास शूटर इमरान को गिरफ्तार किया। उसकी गिफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वाराणसी के चौक क्षेत्र के छत्तातले मुहल्ला निवासी इमरान ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर भाड़े पर हत्या एवं अवैध हथियार बेचने का धंधा करता था।

उसके गिरोह के लोग बिहार के मुंगेर से हथियार लाकर यहां भारी मुनाफे पर उसे बेचता था। उन्होंने बताया कि गत वर्ष एक जून को क्राइम ब्रान्च ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान असलहा तस्कर एवं शार्प शूटर कल्लू शर्मा और बीरू तिवारी को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें सादिक, अभिषेक, इमरान और जावेद भागने में सफल रहे थे। उसके बाद पांच जून को  पुलिस मुठभेड़ में 15-15 हजार रुपये का इनामिया सादिक और जावेद जबकि एक जुलाई को 15 हजार का इनामिया हत्यारोपी असलहा तस्कर अभिषेक को भी गिरफ्तार किया गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »