24 Apr 2024, 01:51:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमल नाथ ने युवा दिवस पर युवाओं को दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 7:00PM | Updated Date: Jan 11 2019 7:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने स्वामी विवेकानन्द जयन्ती- युवा दिवस पर विद्यार्थियों और नागरिक बंधुओं को बधाई और शुभकमनाएं दी है। श्री कमलनाथ ने युवा दिवस पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार की ग्यारहवीं श्रृंखला में शामिल हो रहे युवाओं, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को भी बधाई दी है। उन्होंने युवाओं को दिये संदेश में कहा कि सूर्य नमस्कार के फायदों को देखते हुए सिर्फ एक दिन सूर्य नमस्कार करने से कुछ नहीं होगा। इसे अपने जीवन से जोड़ें।

दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने कहा कि तन और मन से स्वस्थ युवा ही देश और प्रदेश का भविष्य बना सकते है। मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द के सन्देश का उल्लेख करते हुए कहा कि हर नागरिक स्वस्थ रहे, स्वस्थ मानसिकता रखें और स्वस्थ भारत का निर्माण करें। सूर्य नमस्कार की विशेषताओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक यौगिक क्रिया है। पूर्णत: वैज्ञानिक है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी धर्मो में अलग अलग तरीको से सूर्य उपासना का उल्लेख मिलता है। सूर्य हमें ऊर्जा और प्रकाश देता है जो जीवन के लिए जरुरी है। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली है कि हम ऐसे देश में रहते है जहाँ हर दिन सूर्य दर्शन हो जाते है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »