29 Mar 2024, 21:27:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने भूपेश बघेल- कांग्रेस को जीत दिलाने में किया बड़ा काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2018 2:34PM | Updated Date: Dec 16 2018 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। कांग्रेस पार्टी ने आखिरकार भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की कमान सौंपी है। रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पर्यवेक्षक बनाए गए मल्लिकार्जुन खड़गे भूपेश बघेल ने नाम का औपचारिक एलान करेंगे। कांग्रेस विधायक दल ने भूपेश बघेल को सदन का नेता चुना है। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने की खबर आते ही उनके समर्थक पूरे जोश में हैं और उनमें खासा उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर में कांग्रेस भवन के बाहर जबरदस्त आतिशबाजी की जा रही है। 
 
भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष के अध्यक्ष हैं। 14 दिसंबर से चल रहे कयासों पर विराम लग गया है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद भूपेश बघेल के नाम का एलान किया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का सबसे ज्यादा श्रेय बघेल को दिया गया। बघेल ने नगरीय निकाय से लेकर विधानसभा चुनाव तक जिस तरह रणनीति बनाने का काम किया उसका फायदा कांग्रेस को प्रचंड जीत के रूप में मिला। भूपेश बघेल ने प्रदेश में संगठन के मजबूत करने का काम किया है। इसके साथ ही वे पिछले समुदाय से आते हैं। 
 
17 दिसंबर को राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होना तय है। खबरों के मुताबिक ताम्रध्वज साहू का नाम लगभग तय हो चुका था। लेकिन भूपेश बघेल का नाम मुख्यमंत्री पद के तीनों दावेदारों को दरकिनार करता हुआ सबसे आगे आ गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »