19 Mar 2024, 10:03:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर : एक करोड़ की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2018 7:17PM | Updated Date: Dec 13 2018 7:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के रिंग रोड से एक आरोपी को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने एक करोड़ रुपए मूल्य के अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। एनसीबी क्षेत्रीय निदेशक बी आर मीणा ने बताया कि गुप्त सूचना पर ज़हूर खां निवासी अमजद बाग कालोनी आष्टा जिला सीहोर को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया। प्रारम्भिक पूछताछ में ज़हूर ने कबूल किया है कि वह इसके पहले भी भारत के विभिन्न राज्यों में प्रतिबंधित हेरोइन की तस्करी कर चुका है। एनसीबी ज़हूर से उसके अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »