19 Mar 2024, 13:50:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पटना : रिटायर्ड IG की बेटी ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, कल होने वाली थी शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2018 5:52PM | Updated Date: Dec 9 2018 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में म्यूजियम के निकट एक अपार्टमेंट की छत से आज पूर्व महानिरीक्षक (आइजी) की बेटी ने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि म्यूजियम के निकट सबसे ऊंची रेसिडेंसियल अपार्टमेंट उदयगिरि की 14वीं मंजिल से युवती ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें 13वीं मंजिल तक लिफ्ट से जाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह सीढ़ियों से 14वीं मंजिल तक गई। 
 
मृतका की पहचान पूर्व आइजी उमा शंकर सुधांशु की पुत्री डा स्निगधा के रूप में की गई है। स्निगधा की शादी कल किशनगंज के जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार के साथ होने वाली थी। वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। छत से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »