29 Mar 2024, 10:17:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर जनता देगी घोषणावीर को जवाब: अजय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2018 7:53PM | Updated Date: Nov 17 2018 7:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उमरिया। मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणावीर बताते हुए आज कहा कि इस चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके घोषणावीर को उनकी घोषणा का जवाब देगी। सिंह जिले के बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र के कौड़यिा गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झूठा बताते हुए कहा कि घोषणा वीर केवल घोषणा करने में महारत रखते हैं और अब उनकी इस कला को प्रदेश के मतदाता भली भांति जान गए हैं, जिसका जवाब वे 28 तारीख को कांग्रेस के पक्ष मे मतदान करके देंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »