20 Apr 2024, 15:08:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एक ही दिन में चार वारदातों को अंजाम देने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2018 8:31PM | Updated Date: Nov 15 2018 8:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद राजधानी भोपाल में एक ही दिन में चार गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात आरोपी शादाब और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि शादाब और उसके साथियों ने मंगलवार रात जवाहर चौक क्षेत्र में एक व्यापारी को लूटने के लिए उसकी कार में भी तोड़फोड़ की और आग लगाने का प्रयास किया। इसके पहले आरोपी तीन अन्य मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे।

सूत्रों ने कहा कि सूचना मिलने पर टीटीनगर थाना पुलिस ने कल शादाब (34), उसके भाई शाहिद (22), सोहिल (25), अरबाज (18), शहजाद (24) और गोलू (26) को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से कुछ हथियार भी मिले हैं। शादाब स्थानीय बाणगंगा क्षेत्र का निवासी है और उस पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कुछ समय पहले एक आपराधिक मामले में सजा काटकर जेल से बाहर आया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण पुलिस पेशेवर बदमाश और आरोपियों के खिलाफ पहले से ही पूरे राज्य में सख्त कार्रवाई कर रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »