24 Apr 2024, 10:13:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक में टीपू जयंती मनाने का बीजेपी ने किया विरोध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 3:15PM | Updated Date: Nov 9 2018 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक में 10 नवंबर को टीपू जयंती मनाने की जहां जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस निर्णय के विरोध में पूरे राज्य में शुक्रवार को गिरफ्तारियां दीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में जगह-जगह धरना दिया और जनता दल (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार के खिलाफ नारे लगाये। भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री आर अशोक के नेतृत्व में यहां राजधानी में आंदोलन चलाया गया। इसी प्रकार सभी जिला मुख्यालयों में भी धरना-प्रदर्शन आयोजित किये गये। 
 
कोडागु जिले के मदिकेरी में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के जी बोपैय्या ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए टीपू जयंती मनाने के सरकार के निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए इसे कोडागु के लोगों के हितों के विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि 19वीं सदी का क्रूर शासक टीपू सुल्तान कोडागु में हजारों लोगों की हत्या का जिम्मेदार है।        
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »