पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां गुरुवार को गंगा में व्रतियों के लिए तैयार किए जा रहे छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी घाटों को 10 नवंबर तक तैयार कराने का निर्देश दिया। चार दिनों तक चलने वाले छठ पर्व में इस वर्ष 13 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य तथा 14 नवंबर को उदीयमान सूर्य का अघ्र्य दिया जाएगा। इस दौरान पटना में गंगा घाटों पर हजारों लोग इकट्ठा होते हैं।
नीतीश ने गुरुवार को गंगा के दानापुर के नासरीगंज घाट से लेकर कंगनघाट तक का जायजा लिया। उन्होंने दो घंटे तक स्टीमर से घाटों को देखा और खतरनाक घाटों के लिए अधिकरियों को विशेष निर्देश दिया। नीतीश ने अधिकरियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि व्रतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।