28 Mar 2024, 19:53:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा नेता के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2018 4:21PM | Updated Date: Oct 21 2018 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की क्षिप्रा थाना पुलिस ने राजनैतिक यात्रा में कथित तौर पर नाबालिग बच्चों के उपयोग के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के खिलाफ आज प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार यहां के एक निर्वाचन अधिकारी बिहारी सिंह की शिकायत पर क्षिप्रा थाना पुलिस में भाजपा के स्थानीय नेता सुरेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। यह प्रकरण आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित है। प्रदेश कांग्रेस के सचिव राकेश सिंह यादव की ओर से की गयी शिकायत के अनुसार 15 अक्टूबर को स्थानीय सांवेर के मांगलिया क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पहुंची थी। यात्रा के दौरान स्कूल यूनिफार्म में नाबालिग बच्चों को लाये जाने का शिकायत में जिक्र था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »