25 Apr 2024, 03:38:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भिंड कलेक्टर को बदला गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2018 4:18PM | Updated Date: Oct 21 2018 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप काफी संवेदनशील माने जाने वाले भिंड जिले के कलेक्टर आशीष कुमार को राज्य मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ कर श्री धनराजू एस को नया कलेक्टर बनाया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री धनराजू एस अभी तक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संचालक के तौर पर पदस्थ थे। दोनों ही अधिकारी वर्ष 2009 के बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान चंबल अंचल के अधीन आने वाले भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती मानी जाती है। पूरे राज्य में एक ही चरण में 28 नवंबर को सभी 230 सीटों पर मतदान होगा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »