29 Mar 2024, 17:51:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अमृतसर हादसा : घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2018 1:49PM | Updated Date: Oct 20 2018 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। अमृतसर में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान ट्रेन से 61 लोगों की मौत होने के 16 घंटों के बाद पंजाब के मुंख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अमृतसर पहुंचे। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ के साथ मुख्यमंत्री नई दिल्ली से विशेष विमान से शनिवार को यहां पहुंचे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों के साथ तत्काल एक बैठक की। अधिकारियों ने उन्हें घटना और मृतकों तथा घायलों की जानकारी दी।
 
शुक्रवार शाम धोबीघाट के निकट जोरा फाटक पर 700 लोगों की भीड़ रावण दहन देख रही थी, तभी शाम लगभग सात बजे अमृतसर से होशियारपुर जा रही जालंधर-अमृतसर डीजल मल्टीपल यूनिट (डीएमयू) पैसेंजर ट्रेन वहां से गुजरी। आतिशबाजी के कारण ज्यादातर लोग ट्रेन की आवाज नहीं सुन सके और मात्र 10 से 15 सेकेंड के अंदर वहां क्षत-विक्षत शव बिखरे पड़े थे और चीख पुकार मच गई थी। पंजाब सरकार ने शनिवार को राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
 
अमृतसर में मुख्यमंत्री ने एक पत्रकार वार्ता भी की और पत्रकारों को बताया कि चूंकि वे इजरायल जा रहे थे इसलिए अमृतसर पहुंचने में देरी हुई। उन्होंने कहा कि जब मैं इजरायल की फ्लाइट लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा तो घटना के बारे में जानकारी मिली और फैरन मैं दिल्ली से लोट आया। मसलन इजराय की अपन यात्रा कैंसिल कर दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह बड़ा हादसा है। इस हादसे के कारण बेहद दुखी हूं। उन्होंने कहा कि अभी तू तू-मै-मै का समय नहीं है और कोई कोई को सहयोग करना होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »