19 Apr 2024, 09:09:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना मुरैना का अलबेली हॉट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2018 12:53PM | Updated Date: Oct 20 2018 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिला मुख्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय एक 'अलबेली हाट' इन दिनों महिलाओं के लिये आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सामाजिक संस्था जेसीआई जागृति की ओर से आयोजित इस अलबेली हाट में घरेलू कामकाज के साथ-साथ  हाथ से निर्मित कपड़े, पूजा सामग्री और अन्य कृतियां तैयार करने वाली महिलाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। संस्था की अध्यक्ष और समाज सेविका कविता सिंघल ने यहां बताया कि इस हाट की विशेषता यह है कि इसमें केवल महिलाएं हीं अपने-अपने सामान की दुकानें (मंडप) सजाती हैं और खरीददारी भी महिलाएं ही करती हैं। 
 
उन्होंने बताया कि साल में एक बार लगने वाली अलबेली हाट में इस बार विभिन्न प्रदेशों की महिलाएं अपने हाथ से निर्मित सामग्री की कला का प्रदर्शन करने आई हैं। श्रीमती सिंघल ने बताया कि इस हाट से होने वाली आय से कुछ महिलाएं गरीब और निशक्तजनों की मदद भी करती है। शुक्रवार से मुरैना के टाउन हॉल में आयोजित ये अलबेली हाट 21 अक्टूबर की रात तक खुली रहेगी। उन्होंने कहा कि इस अलबेली हाट में इस बार बड़ी संख्या में खरीददारी करने के लिये सीमावर्ती प्रदेशों से महिलाएं आ रही हैं। आकर्षक रूप से दुकानों के सजे मंडप महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »