29 Mar 2024, 12:31:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिस चेंकिग में दस लाख रुपए से अधिक की राशि जब्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2018 5:49PM | Updated Date: Oct 19 2018 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस चेंिकग के दौरान आज एक व्यक्ति से दस लाख पच्चासी हजार रुपए जब्त किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के राजनगर थाना अंतर्गत खजुराहो- राजनगर मुख्य मार्ग पर सत्ती की मडिया के पास पुलिस अपना चेंकिग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी से दस लाख पच्चासी हजार रुपये नगद जप्त किए गए। पुलिस ने सुनील खटीक को हिरासत में लिया है, जो यह रुपए लेकर जा रहा था। पुलिस हिरासत में लिए गए सुनील से गहन पूछतांछ की जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के चलते इन दिनों पूरे जिले में पुलिस का चेंिकग अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है और  पहले भी बड़ी मात्रा में नकदी पकड़ी जा चुकी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »