29 Mar 2024, 07:13:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी ने महाराष्ट्र को हर मदद देने का किया वादा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2018 5:43PM | Updated Date: Oct 19 2018 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि केन्द्र सरकार महाराष्ट्र की सहायता खासकर  किसानों की हरसंभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी मंदिरों के शहर शिरडी में सांई मंदिर परिसर में कई परियोजनाओं को शुरूआत करने के अवसर यहां बोल रहे थे। प्रधानमंत्री ने पिछली सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में 25 लाख घरों को निर्माण किया था जबकि उनकी सरकार ने साढ़े चार साल में गरीबों के लिए एक करोड़ 20 लाख से अधिक घरों को निर्माण किया है, जो गरीबी उन्मूलन की ओर सबसे बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले चार साल में चाहे गरीब हो, मध्यम वर्ग के लोग हो, उन्हें घर प्रदान करने के लिए गंभीरता से प्रयास किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों को घर प्रदान करके उनके सपने सच होंगे। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि उनका जीवन अब सकारात्मक परिवर्तन के साथ पटरी पर लौट आयेगा और उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गरीबों को अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिला है।

मोदी ने कहा महाराष्ट्र में कृषि के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के हम जोरदार प्रसास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने देश के किसानों के कल्याण के बारे में कहा हमारी सरकार लगातार ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रही है जहां किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य मिलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाये हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »