29 Mar 2024, 15:01:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कुशीनगर में पन्द्रह हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2018 7:36PM | Updated Date: Oct 18 2018 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र से छह माह से फरार चल रहे 15000 रुपए के ईनामी बदमाश को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश के पास से कट्टा-कारतूस भी मिला है। इसके खिलाफ संगीन धाराओं में छह से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। रामपुर गोनहा गांव के झंगटौली टोला निवासी मुन्ना भारती के पर खड्डा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी,लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। पुलिस ने उसपर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने टीम के सहयोग से सूचना के आधार पर फरार इनामी मुन्ना भारती को खड्डा के जलकल रोड के पास से गिरफ्तार किया। इसके पास से 12 बोर लोडेड तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »