19 Apr 2024, 10:11:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दुमका में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2018 7:32PM | Updated Date: Oct 18 2018 7:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुमका। झारखंड में दुमका जिले के मसानजोर थाना क्षेत्र में आज दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के मसानजोर थाना क्षेत्र में दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ पर सरकारी बांध के समीप कंटेनर की चपेट में आने से 32 वर्षीय छोटू मरांडी की मौत हो गई। मृतक इसी थाना क्षेत्र के देवानबाड़ी गांव का रहनेवाला था। कंटेनर सिउड़ी से दुमका की ओर आ रहा था। इस बीच सड़क पार करने के क्रम में युवक कंटेनर की चपेट में आ गया

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के बांसकुली पुलिया पर दो बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल सवार आशीष चक्रवर्ती उर्फ बच्चू की मौत हो गई तथा उसकी पत्नी इला चक्रवर्ती गम्भीर रूप से घायल हो गई। आशीष अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से जयतारा गांव जा रहा था।

वहीं, दूसरे मोटर साइकिलसवार शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पाटुसिमला गांव निवासी सनातन मुर्मू मसानजोर की ओर जा रहा था। इस बीच दोनों बाइक में सीधी टक्कर हो  जाने से सनातन मुर्मू भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि घायल इला चक्रवती को इलाज के लिए सिउड़ी भेज दिया गया है जबकि सनातन मुर्मू को दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने सड़क दुर्घटना में दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »