24 Apr 2024, 17:48:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया भाजपा ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2018 7:31PM | Updated Date: Oct 18 2018 7:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर सोशल मीडिया के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए इस संबंध में एक शिकायत आज यहां पुलिस अधीक्षक से की है। भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संतोष शर्मा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस अपने प्रचार प्रसार एवं चुनाव में अनुचित लाभ को देखकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया है कि कांग्रेस सोशल मीडिया में भाजपा नेताओं के फोटो का दुरूपयोग भी कर रही है। इसलिए उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग शिकायत पत्र में की गई है। शर्मा ने बताया कि कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए महाभारत की पृष्ठभूमि को लेकर एक वीडियो बनाया गया,

जिसमें मुख्यमंत्री को एक महिला का चीरहरण करते दिखाया गया है एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश शासन के मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं महापौर आलोक शर्मा को भी इस वीडियो में महिला पर हसते हुए दिखाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भगवान कृष्ण की भूमिका में दिखाकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »