24 Apr 2024, 06:35:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वाघेला के बेटे ने भाजपा से दिया त्यागपत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2018 7:11PM | Updated Date: Oct 18 2018 7:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री शंकरंसिह वाघेला के पुत्र महेन्द्रंसिह वाघेला ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उत्तर गुजरात की बायड सीट पर पूर्व में कांग्रेस के विधायक रहे महेन्द्रंसिह वाघेला ने अपने पिता के पिछले साल कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद अन्य दर्जन भर विधायकों के साथ पार्टी छोड़ दी थी। उनमें से अधिकांश ने कुछ ही समय बाद भाजपा का दामन थाम लिया था पर उन्होंने इस साल जुलाई में अचानक भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी।

इसके बाद सीनियर वाघेला ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि अपने समर्थकों की राय जाने बिना हड़बड़ी में लिया गया यह निर्णय है जिस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि अगर यह फैसला नहीं बदला तो वह अपने पुत्र से सभी राजनीतिक संबंध तोड़ लेंगे। महेन्द्रंसिह वाघेला ने आज यूएनआई को दूरभाष पर बताया कि उन्होंने भाजपा से त्यागपत्र दे दिया है।

वह फिलहाल राज्य से बाहर हैं और सोमवार अथवा मंगलवार तक गुजरात वापसी के बाद ही अपना पक्ष विस्तार से रखेंगे। उधर भाजपा के सूत्रों ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को संक्षिप्त इस्तीफा भेजा है जिसमें कारण का कोई उल्लेख नहीं है। विधानसभा चुनाव के दौरान जन विकल्प मोर्चे की बाहर से अगुवाई करने वाले श्री वाघेला ने पिछले कुछ समय से भाजपा के खिलाफ कड़ा रूख अपना लिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »