28 Mar 2024, 21:24:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश: शिवराज ने राहुल पर कसा तंज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2018 9:50PM | Updated Date: Oct 12 2018 9:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आज तंज कसते हुए कहा कि एक समय उन्हें चुनावों के समय 'नानी' याद आती थीं और अब उन्हें भगवान राम याद आ रहे हैं और इसलिए वे मंदिर जा रहे हैं। राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह की शुरूआत के लिए यहां पहुंचे श्री चौहान ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि भगवान को सिर्फ चुनाव के समय याद नहीं किया जाता है। जो मंदिर पूजा अर्चना के लिए जाता है, वह हमेशा जाता है। चौहान ने कहा कि श्री गांधी इन दिनों चुनावों के कारण मंदिरों में जा रहे हैं। वे मंदिर क्यों जा रहे हैं और भगवान राम क्यों याद आ रहे हैं, जनता सब जानती है। गांधी 15 और 16 अक्टूबर को ग्वालियर चंबल संभाग की यात्रा पर रहेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »