19 Apr 2024, 06:52:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लखनऊ में मंदिर के पुजारी हमलावरों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2018 5:26PM | Updated Date: Oct 12 2018 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब(बीकेटी) क्षेत्र में हमलारों ने अलीगंज स्थित मनुमान मंदिर के पुजारी को गोली मार दी। पुलिस के अनुसार गुड़म्बा क्षेत्र के फूलबाग कालोनी निवासी पुजारी अजय शंकर शुक्ला (50) को गुरुवार देर रात चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन करके मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। पर्वतपुर चौराहे के पास बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महंत को स्थानीय लोगों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

उन्होने बताया कि वह अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी हैं। वह नवरात्र के चलते गुरुवार को वह चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। रात करीब पौने 12 बजे वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। गोली उनके बायें कंधे के पास सीने में लगी है। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीतापुर रोड स्थित राम सागर मिश्र अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। महंत अजय शंकर शुक्ला के बेटे आलोक शंकर शुक्ला ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबबीन कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »