20 Apr 2024, 18:20:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोण्डा में युवक की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 6:52PM | Updated Date: Sep 26 2018 6:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोण्डा। उत्तर प्रदेश की गोण्डा पुलिस ने एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। जिले के कौडिया क्षेत्र मे उसरैना गांव की रेलवे लाइन के पास 22 सितम्बर को एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव पर धारदार हथियार के निशान थे। शव की पहचान दीपक कुमार के तौर पर की गयी थी। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि दीपक कुमार का गांव की ही दो महिलाओं से अवैध सम्बन्ध चल रहा था। इससे क्षुब्ध होकर महिलाओं के परिजनों ने मिलकर दीपक की गत 22 सितम्बर को धारदार हथियार से हत्या कर शव रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया। उन्होने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से देवी प्रसाद और गिरीश नामक दो हत्यारोपियो को उसरैना गांव से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »