28 Mar 2024, 19:35:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्र की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 4:33PM | Updated Date: Sep 20 2018 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी गांव में पसपुरा ढ़ाला के निकट आज सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के मुफस्सिल थाना के रतनपुर विष्णुपर गांव निवासी राम लखन कुमार (14) कहीं जा रहा था तभी पसपुरा ढ़ाला के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में राम लखन की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »